खलीलाबाद: रजा नगर में 24 घंटे से मदरसा ध्वस्तीकरण का कार्य जारी, चार बुलडोजर और एक पोकलेन भी नहीं तोड़ पाए मदरसा
रजा नगर स्थित मदरसा कुल्लातुल बनातीर राजबिया पर प्रशासन की कार्रवाई 24 घंटे से जारी है। चार बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन लगने के बावजूद मजबूत निर्माण के कारण ध्वस्तीकरण धीमी गति से हो रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। सदर एसडीएम हृदय राम तिवारी ने बताया कि कार्रवाई एक दिन और चलेगी। बताया जा रहा है कि यह निर्माण नियमों के विरुद्ध किया गया था,