सुल्तानगंज: श्रावणी मेले की आहट: मुर्शिदाबाद के श्रद्धालुओं ने अजगैबीनाथ धाम से भरा गंगाजल, 70 किलो की विशेष कांवड़ लेकर देवघर रवाना
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत में अभी 22 दिन शेष हैं, लेकिन सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में शिवभक्तों की चहल-पहल तेज होने लगी है। बुधवार की शाम करीब 4 बजे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से पहुंचे दर्जनों कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और बाबा अजगैबीनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने करीब 70 किलो वजनी विशेष कलश क