रामपुर मनिहारन: नानौता में किसान की 8 बीघा गेहूं फसल बर्बाद, परिवार ने न्याय की गुहार लगाई; SDM बोलीं- मौके पर कोई विवाद नहीं
सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के ग्राम खुडाना में किसान राज सिंह पुत्र जमादार की 8 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल खराब हो गई। मामले की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।