शनिवार दोपहर 2 बजे उसहैत कस्बे में टैंपो चालक और ई रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उसहैत कस्बे के ककराला चौराहे पर सवारियों को बैठाने को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ गया। और मारपीट हो गई।