कालपी: ग्राम चतेला में अज्ञात कारणों से बस्ती में लगी भीषण आग, आधा दर्जन घर, पालतू पशु और मुर्गी फार्म व बाइक जलकर हुई राख
Kalpi, Jalaun | Mar 8, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते गांव किनारे बस्ती में भीषण आग लग गई, वही अचानक बस्ती में आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, आग की चपेट में आने से आधा दर्जन घर समेत पालतू पशु, मुर्गी फार्म व बाइक एंव गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है।