कालपी: ग्राम चमारी की गौशाला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कमियों को देखकर सुधार लाने के दिए कड़े निर्देश
Kalpi, Jalaun | Mar 7, 2025 डीएम जालौन राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम चमारी की गौशाला का औचक निरीक्षण किया तथा कमियां मिलने पर उन्होंने सुधार लाने के लिए निर्देश दिए, गौशाला में कम रोशनी देखकर डीएम ने सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए, इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया, इस दौरान गौशाला में भूसे का स्टॉक देखकर अभिलेखों से मिलान किया।