संभल: बहजोई पुलिस लाइन में पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक का आयोजन, 26 शिकायतों का निस्तारण किया गया
आज शनिवार के दिन करीब 2:00 बजे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक थाना प्रभारी रूकमपाल सिंह अध्यक्षता में पुलिस लाइन बहजोई में संपन्न हुई। जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को काउंसलर्स के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। दौरान काउंसलिंग कुल 55 पत्रावलियों को सुनकर 26 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। क