🔴 जबलपुर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग
बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा (ग्राम पंचायत बंदरकोला) में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। उनका कहना है कि शराब के नशे में असामाजिक तत्व महिलाओं और बालिकाओं के साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने गांव में चल रहे सभी अवैध शराब ठिकानों पर तत्काल छापेमारी, शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
📍 स्थान: ग्राम बसहा, बरगी थाना क्षेत्र, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
💬 क्या आपके क्षेत्र में भी अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
👉 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए -
📲 Follow करें — सच तक पत्रिका News
📲 Follow करें — ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
---
#Jabalpur #IllegalLiquor #WomenSafety #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89