धार: माचकदा फाटा पर बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Dhar, Dhar | Sep 20, 2025 माचकदा फाटा पर बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल।महू-नीमच फोरलेन पर शुक्रवार शाम बाइक और फसल काटने वाले हार्वेस्टर वाहन की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय सभी बग्गड़ स्थित आयशर कंपनी में काम करके घर लौट रहे थे।