मड़ियाहू: गाड़ी में धक्का देने का विरोध करने पर युवक के साथ की गई मारपीट, दो पर दर्ज हुआ केस
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के परियत बाजार में गाड़ी में धक्का देने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर दो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।