रायडीह: रायडीह थाना के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
Raidih, Gumla | May 12, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र स्थित रायडीह थाना के समीप सोमवार रात्रि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रात्रि लगभग 10:00 बजे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया।