हरदोई: शहर पुलिस द्वारा सरकारी पिस्टल चोरी की घटना का खुलासा, पीआरवी में तैनात सिपाही निकला चोर, पिस्टल बरामद
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2024 कोतवाली शहर पुलिस द्वारा चार बजे सरकारी पिस्टल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गयी पिस्टल बरामद की गयी।बता दें कि 9 मार्च को उप निरीक्षक जोगेन्द्र सिंह जो कि डायल 112 में तैनात है उनके द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि वह 5 मार्च से 3 दिवस आकस्मिक अवकाश पर रवाना हुए थे और जब वापस आये तो पिस्टल गायब थी।