हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन में डीएम की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक,धर्म गुरूओं आदि को मतदान करने की शपथ दिलायी
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2024 रिजर्व पुलिस लाइन में दोपहर 1 बजे पीस कमेटी की बैठक में मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित धर्म गुरूओं आदि को मतदान करने की शपथ दिलायी तथा कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन में सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए शतप्रतिशत मतदान करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने कहा कि सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें।