हरदोई: बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन बोले- जनता सपा के साथ नहीं,प्रत्याशी चुनाव लड़ने से मना कर रहे
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2024 बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा है कि जनता सपा के साथ नहीं है इसकी जानकारी प्रत्याशियों को भी है और हार से बचने के लिए प्रत्याशी भी चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात सपाइयों के मुंह से अच्छी नहीं लगती क्योंकि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब महिलाओं पर सबसे ज्यादा जुल्म होता था।