हरदोई: पिहानी के शिक्षक महेश ने लगाए एडीओ कृषि पर निरीक्षण के बाद वसूली के आरोप, सीडीओ ने लिया मामले का संज्ञान, जांच के आदेश
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2024 पिहानी के बीडीओ मनोज सिंह ने 23 फरवरी और उसके बाद 18 मार्च को ब्लाक के संविलियन स्कूल जाजूपारा का निरीक्षण किया था। बाद में एडीओ सिद्धार्थ मिश्रा ने वहां के शिक्षक महेश यादव से कहा कि उनके स्कूल में बहुत गड़बड़ी है, बीडीओ साहब काफी नाराज़ है और ऐसे नहीं मानेगें। इस पर एडीओ सिद्धार्थ ने शिक्षक महेश से 20 हजार रूपए लिए, जिसका आडियो सामने आया तो जांच शुरू हुई।