हरदोई: सपा कार्यालय पर पूर्व अध्यक्ष के बचाव में उतरे लोकसभा प्रभारी विकास, कहा उनका हुआ प्रमोशन और हमारे बीच कोई मतभेद नहीं
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2024 हरदोई में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरे यादव के हटने के बाद उनपर तमाम तरह के आरोप लगाए गए थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीतू वर्मा ने तो वीरे पर कार्यालय का सामान भी उठा ले जाने का आरोप लगाया था। इन सबके बीच आज लोकसभा के प्रभारी विकास यादव पूर्व जिलाध्यक्ष वीरे यादव का बचाव करते दिखे। उन्होंने कहा पूर्व जिलाध्यक्ष का प्रमोशन हुआ है अब वह प्रदेश सचिव है।