सदर: चिनहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 10, 2026 लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित आरोपी आसिफ उर्फ नईमुल्ला (20) निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार को नरकटियागंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।