सहरसा में विशाल रावण के पुतले का दहन, उमड़ी हजारों की भीड़
सहरसा। एमएलटी ग्राउंड में विजयादशमी के अवसर पर विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया। डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से रावण दहन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोग जुटे। रावण दहन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
Kahara, Saharsa | Oct 21, 2026