बिहार के वैशाली जिला से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के जश्न के बीच बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव में खिलवत बजरंगबली चौक के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक को उसके ही पड़ोसी ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 🚔 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। ⚠️ होली के त्योहार के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।