बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त चुनका पुत्र मन्नू निवासी ग्राम नहरा मऊ थाना बकेवर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय, सिपाही गौरव सिंह, सिपाही शैलेंद्र यादव रहे।