राजगढ़: दतिया उप चुनाव में जीत के बाद राजगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
राजगढ़ में कांग्रेस कमेटी के द्वारा दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ जुलूस निकालकर सोमवार शाम 4:00 बजे करीब जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थितरहे