मानपुर: मानपुर-बरही मार्ग पर मझौली के पास चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Manpur, Umaria | Apr 27, 2026 मानपुर-बरही सड़क मार्ग SH10 मे पनपथा के मझौली मे चहली पुलिया के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।एक चलती कार मे अचानक अज्ञात कारणो से आग लग गई।वाहन मे केवल चालक सवार था,जिसने हालात को भांपते हुए तुरंत गाड़ी किनारे लगाई और सुरक्षित बाहर निकल गया।देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट मे ले लिया और वाहन बुरी तरह जल गया,घटना को लोग देखते रह गए।