भूपालसागर: आकोला बस स्टैंड पर प्यासे यात्री, खराब वाटर कूलर बने शोपीस, नगर पालिका की लापरवाही से बढ़ा आक्रोश
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि आकोला नगर के मुख्य बस स्टैंड और शनि महाराज चौराहे पर लगे सार्वजनिक वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़े हैं। गर्मी के इस दौर में यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर लोग बाजार से पानी खरीदने को विव