हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में दुष्कर्म आरोपी फिरोज को 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है,।