बदायूं: रहमा गांव में खेत में बकरी घुसने के विवाद में चार लोगों ने भाई-बहन को लाठी-सरिया से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 27, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के रहमा गांव में खेत में बकरी घुसने के विवाद में चार लोगों ने गुड्डो पुत्री इंतजार व उसके भाई अंजार पुत्र इंतजार के लाठी सरिया मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल भाई बहन का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।