तिरोड़ी: तिरोड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता छात्रावास में सुरक्षित’
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग से शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। फिलहाल पीड़िता को बाल कल्याण समिति की अ