कालपी: आलमपुर गौशाला का एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सोशल मीडिया की खबरों को संज्ञान में लेकर की कार्रवाई
Kalpi, Jalaun | Apr 12, 2026 कालपी से रविवार सुबह 10:30 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर गौवंशों के बीमार होने की खबरों के बाद एसडीएम मनोज कुमार ने पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव व मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. अवस्थी के साथ नगर पालिका द्वारा संचालित आलमपुर गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान 217 गौवंश पाए गए तथा उनके खाने-पीने रहने व उपचार की व्यवस्थाओं की जांच की गई है।