वारासिवनी: नगर पालिका में बाहरी हस्तक्षेप पर पूर्व विधायक डॉ. योगेंद्र निर्मल ने उठाए सवाल
पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल ने अपने निवास पर प्रेस वार्ता कर नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाहरी हस्तक्षेप बंद हो और जनप्रतिनिधि स्वयं जिम्मेदारी निभाएं, कठपुतली न बनें। स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने बताया कि अटल टीम आगामी नपा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भागीदारी करेगी।