अरवल: अरवल में डीएम ने जीविका दीदियों के सिलाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया
Arwal, Arwal | Apr 15, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैस ने संस्कृति भवन, अरवल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों के पंजीकृत बच्चों के लिए पोशाक सिलाई का कार्य सुचारू पाया गया।डीएम ने संसाधनों, गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की। दीदियों से बातचीत में उनके कार्य की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि पोशाक की गुणवत्तापूर्ण सिलाई हो।