बिसौली: आसफपुर में खनन माफियों पर ए.आर.टी.ओ. की बड़ी कार्रवाई, तीन ओवरलोड डंपरों को किया सीज, ₹4 लाख प्रशमन शुल्क वसूला
Bisauli, Budaun | Mar 24, 2026 आसफपुर में जिलाधिकारी बदायूं के निर्देश पर मंगलवार 2 बजे करीब ए.आर.टी.ओ हरिओम के नेतृत्व में आसफपुर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान खनन माफियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान तीन डंपर, जिनमें रेता/बजरी ओवरलोड भरी हुई थी, तीनों डंपरों को सीज कर 4 लाख रुपये प्रशमन शुल्क बसूला गया।