कांके: जेएमएम महासचिव ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर महिला आरक्षण बिल को लेकर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Apr 17, 2026 जेएमएम कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर महिला आरक्षण बिल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन लागू करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना जनगणना, ओबीसी कोटा तय किए और सरना धर्म कोड लागू किए परिसीमन स्वीकार्य नहीं है।