नकुड: गंगोह पशु पैंठ में फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने गठित की 5 टीमें
थाना गंगोह के अंतर्गत गंगोह पशु पैंठ से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 5 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी है। FSL टीम ने साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।