फतुहा: नदी थाना पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी कर स्मैक व गांजे के साथ चार धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 10, 2026 नदी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर स्मैक और गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्मैधंधेबाज के पास से ₹33330 बरामद किया है। धंधेबाज आकाश कुमार और पीयूष कुमार है।इसके पास से 7.54 ग्राम स्मैक बरामद किया है। वही कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास से 12 किलो गांजा के साथ मीरमपुर गांव निवासी महेश कुमार और अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है।