बालाघाट: बालाघाट से उजागर हुआ सरकारी चावल घोटाला, एथेनॉल प्लांट के नाम पर राइस मिलों तक पहुंचा फोर्टिफाइड चावल
मध्य प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन के नाम पर सरकारी चावल के कथित दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। बालाघाट से शुरू हुई जांच में खुलासा हुआ कि एथेनॉल प्लांट के लिए एफसीआई गोदाम से भेजा गया चावल निर्धारित फैक्ट्री तक पहुंचने के बजाय राइस मिलों में उतारा जा रहा था। मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 17 ट्रक जब्त किए हैं और 13 पर एफआईआर