पटना ग्रामीण: पीएमसीएच अस्पताल से बेऊर जेल के कैदी प्रिंस ऊर्फ अभिजीत के फरार होने के मामले में 6 पुलिसकर्मी निलंबित
पीएमसीएच अस्पताल में बेऊर जेल के कैदी प्रिंस ऊर्फ अभिजीत के फरार होने के मामले में 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, इस मामले इस मामले में सिपाही रंजन पासवान और हवलदार सुबोध पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।एएसपी संजय कुमार ने अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।