पटना ग्रामीण: पटना मेंमहाराष्ट्र मंडल पूजा पंडाल में गणपति बप्पा को पहनाया गया 30 लाख का मुकुट,राम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है पंडाल
पटना के महाराष्ट्र मंडल पूजा पंडाल में गणपति पूजा को लेकर विशेष आयोजन किया गया है। यहां बेहद आकर्षक और भव्य तरीके से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पूजा पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति के साथ-साथ पंडाल को भी अनोखा डिजाइन दिया गया है। यह प्रतिमा लाल बाग के राजा की तरह है, जिसे मुंबई से लाया गया है।