पटना ग्रामीण: पटना में छात्र नेता दिलीप कुमार ने हजारों फर्जी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का लगाया आरोप
BPSC TRE-1 और TRE-2 शिक्षक बहाली को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने अपना बयान दिया है और साथ ही शिक्षक बहाली में धांधली का भी आरोप लगाया है। दिलीप कुमार ने कहा कि हजारों फर्जी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनाया गया है। मौके पर उन्होंने कहा कि काउंसलिंग में सर्टिफिकेट की अच्छे से जांच नहीं की गई।