कालपी: ग्राम मंगरौल में फर्जी दस्तावेज के विरोध पर युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर किया घायल, सोने की चेन लूटने का आरोप
Kalpi, Jalaun | Jun 24, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव से बुधवार की दोपहर 2 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित सूर्यकुमार उर्फ कन्हैया ने आरोप लगाया है कि गांव के कई लोगों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि एक आरोपी पर सोने की चेन लूटने का भी आरोप है।