पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए खनिज पत्थरों से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा खनिज एवं परिवहन विभाग को भी सूचना भेजी गई है। शनिवार शाम 7 बजे मिली कार्रवाई की जानकारी। अनुसंधान जारी है।