खुरई: रेंगवा गांव में जमीन पर कब्ज़ा कर निर्माण करने वाले दबंग की शिकायत पर SDM ने कार्यवाही के निर्देश दिए
Khurai, Sagar | Jul 28, 2026 रेंगवा गांव में दूसरे की जमीन पर कब्ज़ा कर निर्माण करने का मामला सामने आया है, मंगलवार को पीड़ित रविंद्र सिंह ने जनसुनवाई में शिकायत की है, जानकारी देते हुए पीड़ित ने दोपहर 3 बजे बताया कि रेंगवा गांव में बाईपास रोड पर उसके पिता के नाम से जमीन है,उन्होंने सीमांकन कराया तो पता चला कि बाजू के जमीन मालिक द्वारा उनकी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।