नागौर: फसल खराबे के चलते नागौर जिले के 67 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया, जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जारी किए आदेश
Nagaur, Nagaur | Mar 2, 2025 नागौर जिले में 33 प्रतिशत एवं इससे अधिक फसल खराबा वाले 67 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इसे लेकर विशेष डीसीसी की बैठक नागौर के जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में हुई। नागौर के सूचना केंद्र ने रविवार सुबह 10:30 बजे मीडिया के साथ यह जानकारी साझा की है।