नागौर: RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बीकानेर दौरे पर भव्य स्वागत हुआ
Nagaur, Nagaur | Mar 1, 2025 आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार शाम 4:00 बजे बीकानेर के दौरे पर रहे। बीकानेर के दौरे के दौरान आरएलपी सुप्रीमो का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता के यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्वागत और सत्कार किया।