नागौर: नागौर कृषि मंडी में व्यापारीयों की हड़ताल शनिवार को भी जारी, किसान लौट रहे हैं बैरंग
Nagaur, Nagaur | Mar 1, 2025 नागौर कृषि मंडी में व्यापारीयों की हड़ताल शनिवार दोपहर 3:00 बजे भी जारी रही । पिछले 7 दिन से कामकाज ठप होने के कारण माल बेचने आ रहे किसान भी बैरंग लौट रहे हैं। अब मजदूर यूनियन और मुनीम यूनियन ने भी व्यापारियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भिजवाए जा रहे हैं।