मुज़फ्फरनगर: मिशन शक्ति चरण-5 का भव्य आगाज़, DM-SSP ने हरी झंडी दिखाकर निकाली पिक रैली, सैकड़ों महिला पुलिसकर्मी मौजूद
रविवार शाम मिशन शक्ति चरण-5 के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी संजय कुमार वर्मा, डीएम उमेश कुमार मिश्रा और एसपी देहात आदित्य बंसल मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएम-एसएसपी ने पिक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।