बल्देवगढ़: दिल्ली में भाजपा की जीत पर बल्देवगढ़ बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, की आतिशबाजी
बल्देवगढ़ मुख्य बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दिल्ली में हुई भाजपा की जीत पर खुशी जताई।जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचकर दिल्ली में हुई भाजपा की शानदार जीत पर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मौके पर समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।