शामली: शामली जिले के अजीजपुर के जंगल में किसानों के नलकूपों से काटी गई केबिल, कार्रवाई की मांग की गई
Shamli, Shamli | Jun 16, 2026 सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही घटना में शामली जिले के अजीजपुर गांव के जंगलों व आसपास के गांव क्षेत्र में किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से नलकूपों के केबिल काटने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि झिंझाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने और खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।