बांसवाड़ा: उदयपुर रोड स्थित आयकर कार्यालय के बाहर नेशनल हेराल्ड संपत्ति जब्ती के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
मोदी सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति की अन्यायपूर्ण जब्ती और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी,राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा दायर चार्जशीट के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी,बांसवाड़ा ने गुरुवार दोपहर 2 बजे उदयपुर रोड स्थित आयकर कार्यालय के सामने धरना लगाया।