#अलीगढ़ #हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में #रक्तदान का आयोजन, #एएमयू की टीम करेगी रक्त संग्रह
#अलीगढ़ की हरदुआगंज तापीय परियोजना में 24 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना चिकित्सालय हरदुआगंज में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एएमयू अलीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी।
मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अमिताभ आनंद ने परियोजना वासियों से इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार यादव ने बताया कि रक्तदान सुरक्षित और स्वैच्छिक है। 18 से 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय परामर्श के बाद रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान के लिए अंतिम पात्रता का निर्धारण ब्लड बैंक के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। एक यूनिट रक्त से जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। रक्तदाताओं को डोनर कार्ड, प्रमाण पत्र और जलपान भी प्रदान किया जाएगा।
Koil, Aligarh | Sep 23, 2026