#अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर आईएएस-पीसीएस पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, मुकंदपुर के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य मुकंदपुर आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन और फिजिक्स वाला के सहयोग से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना रहा। इसके तहत UPSC, UPPCS, SSC, JEE और NEET जैसी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोर्स उपलब्ध कराने की पहल की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित सेंटर से छात्रों को योजना के तहत 25 लाख रुपये की सहायता/लाभ मिलने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे और यह जान पाएंगे कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में उनका स्तर कितना है।कार्यक्रम में बताया गया कि सरकार और फिजिक्स वाला के सहयोग से छात्र-छात्राओं को बेहतर तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। आधुनिक शिक्षण सामग्री और टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी में सुधार करने में मदद मिलेगी।प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छात्र-छात्राएं अपने समय का सही उपयोग करें और मेहनत के जरिए देश का भविष्य बनकर तैयार हों।
Koil, Aligarh | Sep 23, 2026