महोबा: महोबा के शाहपहाड़ी नहर के पास मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, शिनाख्त के लिए जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Jun 21, 2026 महोबा के ग्राम शाहपहाड़ी में रविवार को नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।